Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:गैस लीक होने से धधकी आग, 30 से अधिक दुकानें जल कर राख्र - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 19, 2020

SAHARSA NEWS:गैस लीक होने से धधकी आग, 30 से अधिक दुकानें जल कर राख्र


सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा कोसी बांध चौक पर आग लगने से करीब ढाई दर्जन छोटी- बड़ी दुकानें जलकर राख हो गयी। गुरुवार के अहले सुबह करीब चार बजे लगी आग में एक करोड़ से अधिक की सम्पति जलने का अनुमान है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में नुनु लहेड़ी अपनी दुकान में मिठाई बना रहा था, जिसे देर रात गश्ती कर रहे महिषी थाना की पुलिस द्वारा अधिक रात होने के कारण दुकान बंद करने को कहा गया। बाजार में आपस में दुकानों के सटे होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों द्वारा अगलगी की सूचना महिषी थाना और सीओ को दी गयी। महिषी थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेत्तृत्व में महिषी थाना का दमकल घटनास्थल पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया। सूचना मिलने पर जलई ओपी, सिमरी बख्तियारपुर थाना सहित सहरसा से दमकल गाडिय़ां घटनास्थल पहुंचकर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीडि़त दुकानदार ने सामान के साथ दुकान के गल्ला में रखा हजारों रुपये नकदी भी जल जाने की जानकारी दी। दुकानदार सहित परिजनों का इस घटना के बाद से रोते-रोते बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि छठ महापर्व के कारण अधिकतर दुकानदारों ने बुधवार को ही लाखों का सामान दुकान में सजाया था। अगलगी की चपेट में आने से मिठाई, नास्ता, चाय, किराना, कपड़ा, मोबाइल रिपेयङ्क्षरग, जूता चप्पल, फल, सब्जी, चूड़ी, मोदी केयर सहित कई अन्य छोटी दुकान खाक हो गयी। इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंचे सीओ देवनन्दन ङ्क्षसह ने बताया कि अगलगी में 16 दुकानें पूर्ण तथा एक दुकान आंशिक रूप से जली है। सीओ के अनुसार अगलगी के कारण उपेंद्र दास, शम्भू दास, मो. उस्मान, नुनु लहेड़ी, मदन दास, महेश्वरी साह, ङ्क्षपटू साह, डोमी लहेड़ी, ललन साह, राधेश्याम साह, सहदेव पंडित, सन्तोष पंडित, रामलाल साह, मिथिलेश लहेड़ी, डोमी लहेड़ी एवं दीपक कुमार की दुकान पूर्णत: तथा विनोद साह की दुकान आंशिक रूप से अगलगी की शिकार हुई है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी जाएगी।

जनप्रतिनिधियों ने की सरकारी सहायता देने की मांग

महिसरहो पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने पंचायत के बलुआहा कोसी बांध चौक पर हुई अगलगी की घटना के पीडि़त दुकानदारों को सरकारी सहायता देने की मांग की है। पंचायत की मुखिया मोहिता आर्या, जदयू के वरिष्ठ नेता राजकुमार साह, सरपंच मालती देवी, पंसस दिलीप चौधरी, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष रामेश्वर दास, उपमुखिया कपिलेश्वर साह, पूर्व मुखिया किशोर पासवान ने बताया कि इस अगलगी के कारण पंचायत के दो दर्जन से अधिक लोग बेरोजगार हो गए। पीडि़तों का रोजगार बंद होने से उनके परिवार के सामने जीवन यापन करने की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने जिला एवं अंचल प्रशासन से सरकारी नियमानुसार पीडि़त दुकानदारों को उचित सरकारी सहायता देने की मांग की है।