Kosi Live-कोशी लाइव BOLLYWOOD:कॉमेडी 'कौवा बिरयानी' से मशहूर हुये अभिनेता विजय राज छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 4, 2020

BOLLYWOOD:कॉमेडी 'कौवा बिरयानी' से मशहूर हुये अभिनेता विजय राज छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार।


बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चर्चित अभिनेता विजय राज को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । उनके खिलाफ एक क्रु की महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था इसी मामले ने उन्हें गिरफ्तार किया गया है।उनकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र के गोंंडिया से हुई है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए गोंदिया के एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने बताया कि यह लोग अपनी पूरी टीम के साथ फिल्म शूटिंग करने के लिए बालाघाट गए थे तभी इन लोगों द्वारा क्रु मेंबर के साथ छेड़छाड़ की गई थी और इसी मामले में गिरफ्तारी हुई है।

बताते चलें कि फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विजय राज को महाराष्ट्र पुलिस ने गोंडिया से गिरफ्तार कर लिया है उनके ऊपर क्रू की एक महिला द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद मामले की जांच की गई और जांच के बाद उनको गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि इस मामले में अब तक अभिनेता विजय राज के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वह अपनी टीम के साथ अगली फिल्म शेरनी की शूटिंग करने के लिए पहुंचे थे।

आपको बताते चलें कि अभिनेता विजय राज बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित लोगों में गिने जाते हैं कई फिल्मों में उनकी कॉमेडी काफी चर्चित रही थी। पूरे देश के जुबान पर उनकी कॉमेडी 'कौवा बिरयानी' आज भी चर्चित है।57 साल के अभिनेता विजय राज फिल्म रन में अपने कौवा बिरयानी वाले सीन से काफी मशहूर हुए थे ।इसके साथ-साथ उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपना अभिनय किया है जिसमें फिल्म रन के साथ साथ धमाल, बेलकम, दीवाने हुए पागल ,रघु रोमियो ,मुंबई टू गोवा और गली ब्वॉय शामिल है। इसके साथ साथ उन्होंने दर्जनों बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और उनकी अलग अपनी पहचान है । उन्होंने 1999 में आई बॉलीवुड फिल्म भोपाल एक्सप्रेस अपने जीवन की कैरियर की शुरुआत की थी उनका जन्म 5 जून 1963 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था उन्होंने दिल्ली में पढ़ाई लिखाई की और फिल्मी दुनिया में अपनी कैरियर बनाइ।अब उनके ऊपर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है इसी आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है हालांकि अब तक उनके द्वारा इस मामले को लेकर कुछ भी कहा नहीं गया है।