सहरसा । थाना क्षेत्र के विजयपुर चौक पर शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान देसी पिस्तौल व गोली के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिग चलाया जा रहा है। वाहन चेकिग के दौरान पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश भागने लगा। पुलिस बल ने खदेड़कर दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो गोली, एक माह पूर्व लूटी गई मोबाइल, पाश मशीन समेत लूट का अन्य समान बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश मधेपुरा के भिरखी गांव का मो. सलीम व पतरघट के मो. सोनू है। पुलिस ने दोनों बदमाश पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।