Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पानी में फेंका हथियार,पुलिस ने पानी से पिस्तौल बरामद कर तीन बदमाश को किया गिरफ्तार। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 4, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पानी में फेंका हथियार,पुलिस ने पानी से पिस्तौल बरामद कर तीन बदमाश को किया गिरफ्तार।

सहरसा । सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा के समीप बदमाशों के जुटने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पानी में पिस्तौल फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने पानी से पिस्तौल बरामद कर तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. मजबुद्दीन ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ बदमाश बाइक से मत्स्यगंधा मोड़ के समीप किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। जिस आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहुंची पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाश भागने लगे जिसमें से तीन को खदेड़कर पकड़ा गया। इस दौरान एक बदमाश ने पिस्तौल व गोली बगल के पानी में फेंक दिया। जिसे काफी खोजबीन के बाद निकाला गया। उन्होंने बताया कि पड़काए बदमाश बेंगहा निवासी प्रमोद कुमार, राजा कुमार एवं दिलचंद दास के लिए केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जबकि अन्य बदमाशों की पहचान हो चुकी है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।