Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/BIHAR:चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: बिहार में 27 लोगों के चुनाव लड़ने पर लगाया बैन, देखें लिस्ट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 4, 2020

बड़ी खबर/BIHAR:चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: बिहार में 27 लोगों के चुनाव लड़ने पर लगाया बैन, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाने के बाद चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की चुनाव आयोग ने बिहार के 27 लोगों को चुनाव लड़ने पर बैन लगा दिया है। वो लोग तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने हथुआ से संजय मौर्य और फारुख खान, कुम्हरार से सुबोध कुमार, हायाघाट से मोहम्मद अरशद और रामसखा पासवान, गायघाट से रघुनाथ प्रसाद सिंह, कुशेश्वरस्थान से तुरंती सदा पर चुनाव लड़ने से तीन साल तक रोक लगाया गया हैं।


वहीं बेनीपुर से ताराकांत झा, बेनीपुर से जितेंद्र पासवान और अनंत कुमार, औरंगाबाद से संजीत चौरसिया, कुटुंबा से रंजीत कुमार, कुढ़नी से सरजीत सुमन, अशर्फी शनि, अभय कुमार ,पूजा कुमारी और कुमार विजय, पातेपुर से लखींद्र पासवान, परबत्ता से सतीश प्रसाद सिंह, भोरे से जानकी देवी, शर्मा देवी, बेलदौर से बिंदु देवी , केवटी से विजय कुमार, अशोक झा, खगड़िया से बबीता देवी पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं।

आपको बता दें की चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 (क) के तहत कार्रवाई की हैं। ये लोग पिछले चुनाव में चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं दिए थे, जिसके कारण चुनाव आयोग ने इनपर बैन लगाया हैं।