Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/मधेपुरा:युवक की संदेहास्पद मौत पर बवाल, पुलिस कैंप को घेरा। madhepura news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 6, 2020

बड़ी खबर/मधेपुरा:युवक की संदेहास्पद मौत पर बवाल, पुलिस कैंप को घेरा। madhepura news

मधेपुरा । अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजौरा निवासी मुन्ना मेहता (25) की पूर्णिया में संदेहास्पद मौत पर लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया। लोग युवक के बहनोई पर साजिशन हत्या का आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना है कि संपत्ति के लालच में बहनोई ने युवक की हत्या जहरीला पदार्थ देकर की है। लोग बहनोई पर कार्रवाई करने और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। लोग एंबुलेंस के साथ शव को पुलिस कैंप में रखकर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस कैंप का घेराव कर हंगामा मचाया। पुलिस का कहना है कि मामला दूसरे जिले के थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस वजह से घटना स्थल वाले पुलिस किसी तरह की कार्रवाई करेंगे। एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि लोगों को व्यवस्था और नियम को लेकर लोगों को समझाया जा रहा है। इस संबंध में लोगों ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन पुलिस कैंप के अधिकारी को दिया है। इसमें युवक के बहनोई और उसके दोस्त पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि युवक मुन्ना मेहता अपने बीमार पिता यौगेंद्र मेहता का इलाज कराने पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुडी गए थे। इलाज कराने में युवक के दो दोस्त, उसका एक बहनोई और एक भांजा साथ था। इलाज से लौटने के दौरान सभी पूर्णिया में अपने बहनोई के घर पर रह गए। सुबह होने पर युवक को लोगों ने मृत पाया। उसके बाद बहनोइ ने घटना की जानकारी मोबाइल पर युवक के घर वालों को दी। जहां खबर गांव वालों और युवक के करीबी दोस्त को मिली। उसके बाद गांव वालों में चिता के भाव समा गया। कुछ लोग गांव से युवक को देखने निजी वाहन से पूर्णिया के लिए रवाना हो गए। उसी वक्त पता चला कि वहां से रिस्तेदार शव को लेकर मंजौरा आ रहे हैं। रास्ते में मंजौरा गांव के लोगों ने एंबुलेंस को रोकना चाहा। लेकिन बहनोई ने शव वाले एंबुलेंस को नहीं रूकने दिया। उसके बाद सभी लौट कर मंजौरा आ गए। यहां पर लोगों ने युवक के शव पर कालापन देख जहरीला पदार्थ देकर हत्या की आशंका जताई। लोगों ने शव को कैंप में रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि युवक एकलौता भाई था। हत्या का आरोप पूर्णिया के बडहडा कोठी थाना के मलडीहा गांव के रहने वाले बहनोई और बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डहरू गांव के दोस्त तारीक अनवर पर लगाया है। जब देर शाम तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने पुलिस कैंप के पास ही सड़क जाम कर दिया। मामला पूर्णिया जिले में संदेहास्पद मौत का है। ऐसे में वहां की पुलिस ही कोई कार्रवाई कर सकता है। लोगों को समझाया जा रहा है। यद्यपि लोग समझने को तैयार नहीं है। स्थल पर बिहारीगंज थानाध्यक्ष को भेज रहे हैं।

सतीश कुमार

एसडीपीओ

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)