सहरसा। मुरली बसंतपुर निवासी मनोज पासवान की मौत मामले में मंगलवार को मृतक की पत्नी नीलम देवी ने बनगांव थाना में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। दिये आवेदन में कहा कि मेरे पति मनोज पासवान जमीन का व्यवसाय करते थे। जिसमें गांव के ही रंजीत चौधरी, घनश्याम महतो, भवेश पासवान एवं बसुदेबा के मनोज पासवान सभी पार्टनर थे। घटना की रात में सभी मेरे घर पर मिठाई लेकर आये तथा रंजीत चौधरी मिठाई की थैला देते हुए मुझे बताया कि भाभी मुंह मीठा कीजिए आज एक काम होने बाला है। जिसपर मैं पति द्वारा कहने के बाद में रोटी बनाकर सभी को खिलायी।खाना बनाने के क्रम में मेरे बेटा ने बताया कि घनश्याम चाचा के कमर में हथियार है। तब मैं घनश्याम से बोली कि हथियार लेकर यहां मत आइए। खाना खाने के बाद में टीवी देखने बैठ गयी। वे लोग आपस में बात कर रहे थे। 10:45 बजे रंजीत चौधरी मेरे पति को पहुंचाने की बात कही। रात ज्यादा होने के कारण मैं अपने पति को जाने से मना की। वे लोग बोलने लगे चौक तक जाने दीजिए। पान खिलाकर भेज देंगे। पुत्र भी मना किया। इसके बावजूद भी सभी जबरन मेरे पति को चौक की ओर ले गए। एक घंटे बाद भवेश आकर कहा कि मनोज का एक्सीडेंट हो गया।
घटना स्थल पर गए तो देखे की पति के सिर में गहरा जख्म तथा खून से लथपथ थे। जिसे अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित किया। कहा है कि सभी लोगों से 5-6माह पूर्व मेरे पति के साथ खरीद बिक्री की पैसा को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो गया था। फिर सभी मेरे पति के पास आकर गलती मान लिए और कहा कि आगे से एक साथ कार्य करने का वादा किया। कहा कि इन्हीं सब लोग मिलकर
साजिश कर मेरे पति का हत्या कर दी। बनगांव थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मृतक के पत्नी द्वारा दिये आवेदन पर चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें दो रंजीत चौधरी एवं भवेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।तथा शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई हैं।