Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/मधेपुरा:विधानसभा चुनाव में छलकेगा पैमाना, कोड के सहारे पहुंच रही शराब - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 6, 2020

बड़ी खबर/मधेपुरा:विधानसभा चुनाव में छलकेगा पैमाना, कोड के सहारे पहुंच रही शराब

हथियार के साथ एक गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि चौसा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बसैठा जुड़ी मौजा निवासी राधे यादव के पुत्र मनीष कुमार को एक झोला के साथ पकड़ लिया। उसके झोला की जब तलाशी ली गयी तो झोला से 375 एमएल का 20 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही एक पिस्टल तथा दो करतूस भी बरामद किया गया है।

मधेपुरा । विधानसभा चुनाव की तैयारी हर तरह से हो रही है। प्रशासनिक स्तर से जहां निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। वहीं चुनाव में पैमाना छलके इसके लिए तस्कर लगे हुए हैं। सख्ती के बावजूद शराब का स्टॉक किया जा रहा है। कोसी में शराब लाने के लिए नई तकनीक का इजाद किया है। अब कोड के सहारे शराब लाया जा रहा है। प्रत्येक दिन कोड बदलता है। उसके बाद संबंधित लोगों को कोड बताया जाता है। कोड के सहारे वाहन चालक गंतव्य स्थान पर पहुंचते हैं। कोसी में यह तकनीक काफी सफल है। हर जगह रेट फिक्स है। शराब कारोबारियों का नेटवर्क पूरे क्षेत्र में फैला हुआ है। स्थिति यह है कि यहां के होटलों व सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के पास भी शराब उपलब्ध है। यद्यपि उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन के दबिश के कारण शराब कारोबारी पकड़े भी जा रहे हैं। लेकिन यह अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। पैसा कमाने के चक्कर में कारोबारियों का नेटवर्क खड़ा हो चुका है। वहीं युवाओं को गुमराह कर नए लोगों को इस अवैध धंधे में जोड़ा जाता है। पुलिस पर भी उठ रहे सवाल शराब कारोबार तेजी से फैलना पुलिस पर भी सवालिया निशान है। मठाई में कुछ दिन पहले शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया था। वहीं सिंहेश्वर में भी एक ट्रक शराब पकड़ा गया था। लगातार क्षेत्र में शराब पकड़ा जा रहा है। कई जगहों से भी शराब जब्त किया गया है। आखिर जिले में शराब की खेप कैसे आ रही है। शराब कैसे पहुंच रही है। अगर पुलिस की सख्ती रहे तो क्या शराब आ सकती है। कई सवाल है जो पुलिस के कार्यशैल पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।

पंजाब, झारखंड व बंगाल से आ रही शराब क्षेत्र में बंगाल, झारखंड व पंजाब से शराब लाया जाता है। शराब की खेप आने के पहले वाट्स से इसकी सूचना संबंधित लोगों तक पहुंचती है। सूचना के बाद वाहन अपने गतव्य स्थान के लिए चलती है। कई लोग इसमें सक्रिय रहते हैं कि कैसे शराब सुरक्षित पहुंचे। हर बार शराब का वाहन बदल दिया जाता है। ताकि किसी को शक न हो।

आसानी से मिलती है शराब शराब के अवैध कारोबारी अपना नेटवर्क चलाने के लिए समय समय पर ठिकाना बदलता रहता है। कुछ समय से चाय पान की दुकान के अलावा होटल व सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के पास से शराब मिल रही है। उत्पाद विभाग ने कई होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर होटल को सील कर दिया है। वहीं सब्जी दुकानदार को भी नशीला पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है।

शराब कारोबारी पर नकेल लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम जिले भर में सक्रिय है। बड़े पैमाने पर शराब बेचने व पीने वालों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। अजय नारायण यादव

डीएसपी, मधेपुरा