Kosi Live-कोशी लाइव बिहार चुनाव: JAP ने एक ही विधानसभा सीट से दो प्रत्याशियों को दिया टिकट, जानें- क्या है पूरा मामला? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 18, 2020

बिहार चुनाव: JAP ने एक ही विधानसभा सीट से दो प्रत्याशियों को दिया टिकट, जानें- क्या है पूरा मामला?


दरभंगा: बिहार के दरभंगा के गोड़ा बौराम विधानसभा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां जाप ने दो लोगों को सिंबल दे दिया है. इस सीट से एक प्रत्याशी विशंभर यादव ने 14 अक्टूबर को जाप के सिंबल पर नामांकन किया, जबकि कल पूर्व विधायक इजहार अहमद ने भी जाप से सिंबल लेकर गौड़ा बौराम से नामांकन कर दिया.


पप्पू यादव पर लगाया आरोप


इधर, इजहार अहमद को भी सिंबल देने से नाराज विशंभर यादव ने पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं गरीब का बेटा हूं. पिछले कई साल से पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता रहा हूं.

मैंने इस इलाके में जाप को स्थापित करने का काम किया है, लेकिन पप्पू यादव ने मुझे अपमानित करने का काम किया, जो उचित नहीं है. आशीर्वाद देकर वापस नहीं लिया जाता है.


पप्पू यादव को दिया धन्यवाद


वहीं, दूसरी तरफ जाप की टिकट पर नामांकन करने के बाद पूर्व विधायक इजहार अहमद खुशी से फुले नहीं समा रहे. नामांकन के बाद उन्होंने गौड़ा बौराम की सड़कों पर रोड शो निकला, इस दौरान उन्होंने पप्पू यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि जाप ने एक कर्मठ और समाजसेवी को टिकट देकर एक मिसाल कायम की है.