Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन ने आज फिर तीन यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर बचायी तीन लोगों की जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 18, 2020

मधेपुरा:श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन ने आज फिर तीन यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर बचायी तीन लोगों की जान


श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन ने आज फिर तीन यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर बचायी तीन लोगों की जान

मधेपुरा से रामानंद कुमार ब्यूरो रिपोर्ट


मानवता, पर्यावरण, राष्ट्र और संस्कृति के लिए समर्पित बिहार में तेजी से अपनी अलग पहचान बनाने वाले समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन ने आज फिर मानवता का परिचय देते हुए तीन यूनिट रक्त उपलब्ध करवा कर अलग- अलग तीन व्यक्ति की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई...
ज्ञातव्य हो कि 13 वर्षीय सहरसा जिला निवासी मुकुंद राज पिता- विजेंद्र राम गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से जुझ रहा है जिन्हें हर महीना एक यूनिट O+ (ओ पोजेटिव) रक्त की आवश्यकता होती है, जिनको मिशन परिवार ने रक्त उपलब्ध करवा कर जिंदगी बचाने का कार्य किया...
वहीं दुसरा व्यक्ति संदीप कुमार सिंह जी आजाद नगर वार्ड न. - 12 , मधेपुरा जिला निवासी जो लीवर बिमारी की समस्या से जूझ रहा है, उनको भी मिशन परिवार ने एक यूनिट B+ (बी पोजेटिव) रक्त उपलब्ध करवा कर जिंदगी बचाने का कार्य किया...
उपरोक्त दो यूनिट रक्त की उपलब्ध विगत 26 अगस्त 2020 को दिधिची ऋषि जयंती के शुभ अवसर पर सिंहेश्वर में  मिशन के द्वारा लगाया गया रक्त दान शिविर में किये गये रक्त दान के उपरांत डोनर कार्ड के द्वारा  रक्त उपलब्ध करवाया  गया.. 
तीसरा व्यक्ति पप्पू महतो मुरलगंज निवासी जो पुर्णिया के Hospital में एडमिड हैं जिनका पाईल्स का operation होना है उनकी सुपुत्री मीनाक्षी कुमारी को O+ रक्त, रक्त वीर राणा शौराज सिंह  पुर्णिया निवासी ने O+ रक्त दान कर मानवता का परिचय देते हुए एक यूनिट रक्त दान किये मिशन परिवार राणा शौराज सिंह के जज़्बे को नमन् करता है... 
मालूम हो कि श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के संस्थापक निखिल कुमार को जैसे ही सदर अस्पताल मधेपुरा ब्लड बैंक प्रभारी राजकुमार पुरी जी ने दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी की तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता है, वैसे मिशन के सदस्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए रक्त की प्रबन्ध में जुड़ गये और मिशन के संस्थापक सदस्य समाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार साह के देख रेख में जरूरत मंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराया, इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी राजकुमार पुरी जी, सदर अस्पताल A Grage नर्स निशी निराला जी की सहयोग भी सराहनीय रहा...