Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/Bihar News:भाजपा उम्मीदवार के भाई के घर छापा, 23 किलो सोना और 2 किलो चांदी बरामद | - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 18, 2020

बड़ी खबर/Bihar News:भाजपा उम्मीदवार के भाई के घर छापा, 23 किलो सोना और 2 किलो चांदी बरामद |


रक्सौल : बिहार में चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता और रक्सौल से विधानसभा के उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के भाई के घर पुलिस ने छापेमारी की है। शनिवार को हुए इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस के हाथ करोड़ों रुपए का सोना और लाखों रुपए की चांदी लगी है। यह पूरा मामला नेपाल का है।

दरअसल, भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के एक भाई अशोक सिन्हा पिछले कई सालों से नेपाल के बीरगंज में रह रहे हैं। अशोक सिन्हा के इसी ठिकाने पर आज एक खूफिया सूचना के तहत नेपाल पुलिस ने छापेमारी की। कई घंटों तक चली इस छापेमारी के दौरान घर के हर एक हिस्से को खंगाला गया। वहां से नेपाल पुलिस ने 23 किलो सोना और 2 किलो चांदी बरामद की है।

बरामद सोने की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है। अशोक सिन्हा के पास इतना सारा सोना और चांदी कहां से आई, इस बात की पड़ताल की जा रही है। उनसे इस मामले में पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य से सटे बार्डर के उस पार उम्मीदवार के भाई के पास इतना सोना और चांदी मिलने से इस पार बिहार में खलबली मच गई है। इसका बिहार चुनाव से कोई कनेक्शन है या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।