सहरसा। प्रखंड के रसलपुर से रामपोखर सड़क मार्ग छह माह के अंदर ही टूटने लगी है। सड़क में जगह-जगह पर बने रेनकट खतरनाक साबित हो रहा है। सड़क की हालत ऐसी ही रही तो आने वाले ठंड के समय होने वाले कुहासे के दौरान हादसों से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस सड़क मार्ग में एक तरफ कई जगहों पर सड़क के दोनों किनारों में जहां खतरनाक रेनकट बन गया है पूरी सड़क को तोड़ने पर आमदा है। इससे सड़क पर धीरे से वाहन चलाएं या फिर तेज रफ्तार से हिचकोले खाने पड़ते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा गुणवत्ता में काफी अनदेखी की गई है। जिसके कारण इतनी जल्दी सड़क टूटने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की लंबाई भी कम है।
सात किलोमीटर लंबी है सड़क
-----
रसलपुर से रामपोखर पथ की लंबाई 7.104 किलोमीटर है जिसमें बीटी सड़क 6204 मी. तथा पीसीसी सड़क 900 मीटर है। वहीं एकरारनामा 527.414 लाख व पंचवर्षीय रखरखाव की राशि 25.845 लाख है। इस बाबत ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नित्यानंद कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। वो सड़क की जांच करवाएंगे।