Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/सघन वाहन चेकिंग के साथ,सीमावर्ती क्षेत्रों पर है पुलिस की पैनी नजर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 2, 2020

सहरसा/सघन वाहन चेकिंग के साथ,सीमावर्ती क्षेत्रों पर है पुलिस की पैनी नजर

सहरसा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहरा पुलिस की चौकसी बढ़ गई है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्र के मुख्य मार्गों में वाहनों की सघन चेकिग शुरू कर दी गयी है। वहीं आवागमन करने वाले हर वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सहरसा - सुपौल मुख्य मार्ग स्थित मनहरा पुल के समीप, रहुआ चौक, खोनहा चौक पर वाहनों का सघन चेकिग की जा रही है। खासकर दुपहिया वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब माफियाओं के चिन्हित ठिकानों पर भी लगातार छापेमारी की जा रही है।