Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/BIHAR NEWS:बिहार में जेडीयू नेता के रिश्तेदार के घर भीषण डकैती, 60 हजार नकद और 10 लाख से अधिक के जेवरात ले गए बदमाश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 2, 2020

बड़ी खबर/BIHAR NEWS:बिहार में जेडीयू नेता के रिश्तेदार के घर भीषण डकैती, 60 हजार नकद और 10 लाख से अधिक के जेवरात ले गए बदमाश

बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की रात हथियार के बल पर जदयू नेता के चाचा के घर डकैती की भीषण घटना को अंजाम दिया। हथियार बंद बदमाश 60 हजार रुपए नगद सहित 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक की जेवरात डकैती कर चलते बने।

जदयू के राज्य परिषद सदस्य गुंजन कुमार के रिश्ते में चाचा बृजदेव सिंह के घर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस घटना में बदमाशों ने घर मे मौजूद दो महिलाओं को पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने में जुट गई। जिले में डकैती की इस घटना से सनसनी फैल गई है। 

बताया गया कि जिस समय डकैती की घटना हुई उस समय घर में सिर्फ दो महिलाएं ही थी। इस मामले में बृजदेव सिह की पत्नी सुधा देवी ने बताया की देर रात करीब तीन की संख्या में आए बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। वह अपनी बहू के साथ कमरे में सो रही थी। इस दौरान एक बदमाश आया और दरवाजा खुलवा कर उन दोनों पर पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर डकैती की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताता की बदमाशों ने इस दौरान 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक की जेवरात और 60 हजार रुपए नगद ले लिया। बताया की सभी बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़ घर में प्रवेश किया था।

इधर, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि डकैती नहीं चोरी की घटना हुई है। एसपी अवकाश कुमाए ने बताया कि घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।