न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पैन कार्ड की ज़रूरत सभी व्यक्ति को हैं। क्यों की भारत सरकार ने 50 हजार से ज्यादा के लेन-देन पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आप घर बैठे पैन कार्ड ऑनलाइन के द्वारा कैसे बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .पैन कार्ड बनाने के लिए आप सबसे पहले वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com पर विजिट करें।
2 .इसके बाद आप ऑनलाइन न्यू पैन कार्ड पर क्लिक करें।
3 .इसके बाद आपके सामने जो फार्म खुलेगा उसे अच्छी तरह से भर लें।
4 .फार्म में मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी।
5 .इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे सब्मिट करें।
6 .आपको बता दें की NSDL और UTI से पैन कार्ड बनवाने पर आपको 107 रूपया का भुगतान ऑनलाइन करना पड़ेगा। तब आपका पैन कार्ड बन जायेगा और आपके घर पर स्पीड पोस्ट के जरिये आएगा।