सहरसा । सलखुआ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी जुही सिद्धिकी के बैंक खाते का एटीएम बदलकर बदमाशों ने एक लाख 28 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक घोड़दौड़ शाखा में संचालित है। जिस एटीएम से वो बराबर निकासी करते रहते थे। 27 अक्टूबर को उनके भाई मो. रिजवान आलम सहरसा में कुछ काम से आए थे। जिसको अपना कार्ड देकर 10 हजार रुपये निकासी करने को कहे थे। सहरसा में केनरा एटीएम से राशि निकासी की उसने कोशिश की परंतु राशि नहीं निकल पाया। वहां खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि रुपये निकाल देता हूं और एटीएम लेकर पैसा निकालकर एटीएम दे दिया। जिसके बाद एक लाख 28 हजार रुपये की निकासी का मैसेज मिला। जिसके बाद पता चला कि एटीएम दूसरे का दे दिया गया। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
-
मोटरसाइकिल चोरी
----
जासं, सहरसा: शहर के सपटियाही निवासी विमल कुमार की बाइक चोरों ने प्रतापनगर मोहल्ले से चोरी कर ली। थाना में दिए आवेदन में कहा है कि वो एक डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए बाइक से गये थे। दिखाकर लौटने पर बाइक गायब था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।