Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/टुडे टॉप5 न्यूज़:बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीने 50 हजार। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 6, 2020

सहरसा/टुडे टॉप5 न्यूज़:बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीने 50 हजार।

सहरसा। शहर के कहरा ब्लॉक रोड वार्ड नंबर 24 निवासी एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता सबीरन खातुन ने बताया कि निजी कार्य से वो केनरा बैंक से 50 हजार रुपये की निकासी कर घर जा रहे थे। इसी दौरान केनरा बैंक व रिफ्युजी कॉलोनी चौक से पहले एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रुपये से भरा झोला छीन लिया और बदमाश बनगांव रोड की तरफ भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को भेजा गया था। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों से झपटमारों द्वारा लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है। परंतु अबतक एक भी झपटमार सदर थाना क्षेत्र में पकड़ में नहीं आ सके हैं।

----

सहरसा:तीन मोटरसाइकिल की चोरी

---

सहरसा: सदर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से चोरों ने तीन मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। शहर के गंगजला वार्ड नंबर 15 निवासी मो. मोख्तार ने बताया कि उनके घर के दरवाजे पर लगी बाइक की चोरों ने चोरी कर ली। वहीं खगड़िया जिला के लालपुर चौथम गांव निवासी विमल प्रसाद सिंह ने हटियागाछी आदर्शनगर स्थित आवास से बाइक चोरी किये जाने की शिकायत की है। दूसरी ओर दोरमा निवासी संतोष कुमार साह की बाइक चोरों ने राजस्व कर्मचारी कौशल सिंह के आवास के समीप से चोरी कर ली। तीनों मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

-----

सहरसा।मारपीट कर रुपये छीनने की शिकायत

----

सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के कोसी कॉलोनी वार्ड नंबर 13 निवासी मुकेश सिंह ने मारपीट कर रुपये छीनने की शिकायत की है। थाना में दिए आवेदन में कहा है कि एक व्यक्ति उनके घर पर आया और कहा कि गौतम ठाकुर मंदिर पर बुलाया है। वहां पहुंचने पर गौतम ठाकुर व तीन चार लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि तगादा मत करो। इसी दौरान मारपीट कर 73 सौ नकद व अन्य सामान छीन लिया। जिसके बाद रंगदारी की भी मांग की गई। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

----

सहरसा:मारपीट व छिनतई का केस दर्ज

----

सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव निवासी श्रवण कुमार झा ने सुमित कुमार व अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने व छिनतई करने का केस दर्ज कराया है। आवेदन में कहा है कि उनके वृद्ध मां-पिता के साथ भी मारपीट की गई। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

-----

सहरसा:पानी बहाने को लेकर मारपीट

----

, सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के कोरलाही वार्ड नंबर 39 में पानी बहाने को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गये। जख्मी सुभाष शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पानी बहाने का विरोध करने पर मीरा देवी, सको शर्मा समेत अन्य ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट कर छिनतई की गई। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।