Kosi Live-कोशी लाइव बिहार चुनाव: 74 लाख में टिकट खरीदने आए राजद नेता घर बंद कर फरार, कैश जब्त कर सकता है आयकर विभाग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 2, 2020

बिहार चुनाव: 74 लाख में टिकट खरीदने आए राजद नेता घर बंद कर फरार, कैश जब्त कर सकता है आयकर विभाग

पटना. वाहन चेकिंग के दाैरान बुधवार की रात पटना में फॉर्चूनर कार से 74 लाख बरामद कि गए थे. इस मामले की जांच के लिए पुलिस हाेटल काराेबारी व राजद नेता संजय सिंह (RJD leader Sanjay Singh) से पूछताछ करने के लिए सासाराम गई थी, पर वे घर बंद कर परिवार के साथ फरार पाए गए. मिली जानकारी के अनुसार पैसे देकर टिकट लेने के चक्कर में अब उनपर आयकर विभाग (Income tax department) का भी शिकंजा कसने वाला है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम माैके से पकड़े गए संजय के चालक साेनू से पूछताछ करने में जुटी है.

सूत्राें के अनुसार, आयकर विभाग ने संजय काे 36 घंटे के अंदर आने के लिए कहा है. अगर वे सामने आकर विभाग काे बरामद रकम के बारे में यह नहीं बताते हैं कि यह रकम कहां से आई, किस मकसद से पटना लायी गई या फिर किसे देनी थी, ताे इस रकम काे जब्त भी किया जा सकता है.
सूत्राें के अनुसार, संजय ने फाेन पर पटना पुलिस काे कहा कि ये रकम मेरे नहीं हैं. उसके बाद से संजय ने माेबाइल बंद कर लिया. हालांकि साेनू ने पुलिस के सामने कहा है कि रकम संजय के ही हैं. चर्चा है कि एक एमएलसी ने यह रकम टिकट दिलवाने के लिए संजय से मंगवाई थी. रकम की डिलिवरी बुधवार की रात काे हाेनी थी.

सूत्राें के अनुसार, बिस्काेमान भवन के पास ही जहां से कार पकड़ी गई, आसपास में ही संजय माैजूद थे. पुलिस की कार्रवार्ई हाेता देख, वे धीरे से खिसक गए. साेनू ने भी कहा था कि संजय भी पटना आए थे पर वे कहां चले गए, इसकी जानकारी नहीं है.इस बीच जिस कार के अंदर से नाेटाें से भरे बैग काे पुलिस ने बरामद किया है, उसी कार में राजद नेता संजय का बाॅयाेडाटा भी मिला है. जिसमें पहले पेज पर लिखा है 208 विधानसभा सासाराम के कैंडिडेट. सूत्रों का दावा है कि संजय सिंह 74 लाख राजद से टिकट खरीदने के लिए ही लेकर आए थे. संभावना है कि रुपए की डिलिवरी बिस्कोमान भवन में ही होनाी थी पर इससे पहले ही पुलिस आ धमकी.

बरामद रकम संजय के हैं, गांधी मैदान थाना में सनहा दर्ज

एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी मैदान थाना में फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट के बयान पर सनहा दर्ज किया गया है. एसएसपी के अनुसार ड्राइवर ने पूछताछ में माना है कि बरामद किए गए 74 लाख रुपए राजद नेता संजय सिंह के ही हैं. रुपए से भरा बैग लेकर गाड़ी से संजय खुद पटना आए थे. पुलिस इस मामले की पूरी असलियत राजद नेता संजय से जानना चाहती है. एसएसपी ने बताया कि अगर संजय सिंह रुपए को लेकर कोई सबूत पेश नहीं करते हैं तो इनकम टैक्स इसे जब्त कर लेगी.