Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा: 6 हजार नौ सौ लोगों पर 107 के विरुद्ध हुई कार्रवाई। saharsa news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 6, 2020

बड़ी खबर/सहरसा: 6 हजार नौ सौ लोगों पर 107 के विरुद्ध हुई कार्रवाई। saharsa news

सहरसा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिलेभर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को पुलिस केंद्र में बैठक कर चुनावी तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को सजग रहकर कर्तव्य पालन का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव को लेकर छह हजार 949 व्यक्तियों पर 107 की कार्रवाई की गई है। जबकि 51 पर सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से पांच अक्टूबर तक चलाए गये समकालीन अभियान के तहत कुल 437 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 287 वारंट एवं 16 कुर्की का निष्पादन किया गया। इस दौरान 287 लीटर देशी शराब एवं 228 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की गई। एक पिस्तौल व एक गोली के अलावा कोडिनयुक्त तीन सौ लीटर कफ सिरप बरामद किया गया। तीन टेंपो एवं छह बाइक भी जब्त किया गया। उन्होंने बैठक की जानकरी देते हुए कहा कि चुनाव तैयारी की समीक्षा की गई। सभी को नियमित गश्ती करने, वाहन चेकिग करने, चेक पोस्ट पर जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी थानाध्यक्षों केा अपने-अपने क्षेत्र में आसूचना का संकलन कर चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इस हेतु कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान की अपील की जा रही है। फ्लैग मार्च नियमित रूप से चलता रहेगा। बैठक में एएसपी बलिराम चौधरी, एसडीपीओ राजेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय बीके मेहता, सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मृदुला कुमारी, मेजर राजेश्वर सिंह समेत सभी थाना के थानाध्यक्ष व अन्य मौजूद थे।