सहरसा। थाना क्षेत्र के चंदौरा पूर्वी पंचायत के सखुआ गांव में सोमवार की रात पुलिस ने छापामारी कर 101 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि विधानसभा चुनाव को लेकर भारी मात्रा में सखुआ गांव में शराब है। उसी सूचना पर सखुआ गांव में अमित भगत के घर की छापामारी की गई। छापामारी के दौरान 80 लीटर विदेशी शराब, 20 लीटर देसी शराब के साथ सखुआ निवासी अमित भगत एवं राहुल भगत को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार शराब तस्कर के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।