Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:25 से चलेगी बांद्रा-सहरसा साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 20, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:25 से चलेगी बांद्रा-सहरसा साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस।


सहरसा। दशहरा पूजा को लेकर सहरसा- बांद्रा- सहरसा साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन 25 अक्टूबर, 20 से चलेगी। बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस से यह ट्रेन रविवार 25 अक्टूबर को सहरसा के लिए चलेगी। वहीं सहरसा से 02914 हमसफर त्योहार स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर 20 को बांद्रा के लिए चलेगी। जिसकी अधिसूचना रेलवे बोर्ड ने जारी कर दी है। नवंबर माह में साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस त्योहार स्पेशल ट्रेन सहरसा से हर मंगलवार 3, 10, 17 एवं 24 नवंबर को सहरसा से खुलेगी। वहीं 1 दिसंबर 20 को सहरसा से बांद्रा के लिए त्योहर स्पेशल खुलेगी। वहीं बांद्रा टर्मिनल से साप्ताहिक हमसफर त्योहार स्पेशल नवंबर महीने में 1, 8, 15, 22 एवं 29 तारीख को चलेगी। कुल मिलाकर हमसफर त्योहार स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन 6-6 ट्रिप चलेगी। बांद्रा से 02913 हमसफर त्योहार स्पेशल ट्रेन सहरसा से हर मंगलवार एवं बांद्रा से हर रविवार को ही चलेगी। सप्ताह में एक दिन ट्रेन मिलने से यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

---------------------

सहरसा से शाम 04.45 बजे खुलेगी हमसफर

सहरसा से बांद्रा के बीच चलने वाली 02914 साप्ताहिक हमसफर त्योहार स्पेशल ट्रेन मंगलवार को शाम 06.45 बजे खुलेगी जो खगड़िया, बेगूसराय, पटना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, न्यू बेस्ट केबिन, प्रयागराज छेवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खांडवा, भूसावल, पालधी, नंदूरवार, भेस्तान, वलसाड, वापी होते हुए बांद्रा टर्मिनल तीसरे दिन सुबह 07.35 बजे पहुंचेगी। वहीं बांद्रा टर्मिनल से 02913 साप्ताहिक हमसफर त्योहार स्पेशल रविवार को दिन के 12.55 बजे खुलेगी जो वापसी में इसी रूट से सहरसा तीसरे दिन सुबह 03.55 बजे पहुंचेगी।

------------------------

21 कोच की रहेगी हमसफर

सहरसा- बांद्रा- सहरसा के बीच साप्ताहिक हमसफर त्योहार स्पेशल ट्रेन में 21 कोच रहेगा। जिसमें 3 एसी कोच- 12, स्लीपर- 6, पेंट्री कार-1 एवं पावर कार-2 मिलाकर कुल 21 कोच की ट्रेन रहेगी।

-------------

दिल्ली व अमृतसर के लिए

भी चलेगी पूजा स्पेशल

सहरसा से दिल्ली एवं अमृतसर के लिए भी पूजा स्पेशल चलेगी। हालांकि इसकी अब तक ट्रेन के परिचालन को लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। ट्रेन को चलाने के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है।