Kosi Live-कोशी लाइव WhatsApp को ओपन किए बिना भेज सकते हैं मैसेज, जानें कैसे काम करता है ये शॉर्टकट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 11, 2020

WhatsApp को ओपन किए बिना भेज सकते हैं मैसेज, जानें कैसे काम करता है ये शॉर्टकट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp आज यूजर्स के बीच एक महत्वपूर्ण और विश्वसनीय ऐप बन गया है। इसका इस्तेमाल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई कर रहा है। खासतौर पर लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉलिंग के लिए इसका काफी उपयोग किया गया। यहां तक कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद हैं, लेकिन WhatsApp पर उनका होमवर्क भेजा जा रहा है। अध्यापक अपने छात्रों से WhatsApp के जरिए कनेक्टेड हैं। ऐसे में इस ऐप की उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है और कंपनी भी अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मुहैया कराने के लिए आए दिन नए फीचर्स व अपडेट पेश कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि​ WhatsApp में पहले से ही कुछ ऐसे शॉर्टकट फीचर्स मौजूद हैं जो कि इसके उपयोग को और भी आसान बना देते हैं। अगर नहीं, तो यहां हम आपको WhatsApp के एक बेहद ही खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं। 

WhatsApp को बिना ओपन करें भेज सकते हैं मैसेज

आपको यह जानकर थोड़ा अजीब लगेगा कि WhatsApp को ओपन किए बिना मैसेज भेजे जा सकते हैं। लेकिन यह सच है और कंपनी का बेहद ही खास फीचर भी हैं। इस फीचर को चैट शॉर्टकट के नाम से भी जाना जातो है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको केवल सिंपल से टिप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं चैट शॉर्टकट के बारे में डिटेल से।

क्या है चैट शॉर्टकट

WhatsApp में दिए गए चैट शॉर्टकट की बात करें तो इसका उपयोग करके आप अपने किसी फ्रेंड या फैमिली मेंबर को होम स्क्रीन पर ऐड कर सकते हैं और उसे मैसेज करने के लिए आपको WhatsApp ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि होम स्क्रीन पर ऐड करने के बाद WhatsApp खोले बिना डायरेक्ट उसके मेंबर के मैसेज देख सकते हैं और रिप्लाई भी कर सकते हैं। इसे जब चाहें होम स्क्रीन से डिलीट भी किया जा सकता है। 

चैट शॉर्टकट का ऐसे करें उपयोग

स्टेप 1. WhatsApp में दिए गए चैट शॉर्टकट का उपयोग करने के लिए सबसे पहले अपना WhatsApp अकाउंट ओपन करें। इसके बाद उस यूजर के आइकन पर प्रेस करें।  

स्टेप 2. आइकन पर प्रेस करते ही राइट साइड तीन डॉट्स दिखाई देंगे। उस पर क्लिक करें और वहां आपको 'ऐड चैट शॉर्टकट' का आइकन नजर आएगा।

स्टेप 3. ऐड चैट शॉर्टकट के आइकन पर क्लिक करें और इस पर क्लिक करते यह चैट बॉक्स फोन की होम स्क्रीन पर शो होने लगेगा। 

स्टेप 4. अगर आप बाद इसे होम स्क्रीन से डिलीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चैट आइकन पर थोड़ी देर प्रेस करना होगा। 

स्टेप 5. प्रेस करने के बाद रिमूव का ऑप्शन शो होगा और इस पर टैप करने के बाद चैट शॉर्टकट होम स्क्रीन से हट जाएगा।