बेगूसराय। नगर थाना पुलिस ने हर्रख पानी टंकी के समीप कथित शराब तस्कर कन्हैया सिंह के घर के पास से शराब लदी एक कार व दो बाइक जब्त की है। पुलिस छापेमारी के दौरान कई शराब कारोबारी फरार हो गए। पुलिस ने कन्हैया सिंह के पुत्र अभिनव गौतम व खगड़िया जिले के कमलपुर निवासी सुरेन्द्र पासवान के पुत्र सोनू कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 30 बोतल शराब बरामद की। पुलिस शराब तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।