सुपौल। शराबबंदी को लेकर जहां सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है। वहीं दूसरी ओर शराब तस्कर अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है।
नतीजा यह है कि आए दिन शराब पकड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा में वाहन चेकिग के दौरान भारी मात्रा में शराब को बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गम्हरिया मधेपुरा से शराब की बड़ी खेप लिटियाही आने वाली है। सूचना के आधार पर सोमवार की शाम पुलिस बल के साथ बसहा में वाहन चेकिग कर रहे थे इसी दौरान गम्हरिया की ओर से एक स्कार्पियो गाड़ी आई जिस पर चार युवक सवार थे। सूचना के आलोक में शक होने पर उनसे पूछताछ करने पर बताया कि हमलोग शराब तस्करी में लाइनर का काम करते हैं इतने देर में एक और स्कार्पियो गम्हरिया की ओर से आ रही थी, पुलिस को देख गाड़ी पीछे मोड़कर कौशलीपट्टी की ओर भागने लगा। पीछा करने पर रामनगर वार्ड दो स्थित प्रमोद पासवान के घर के नजदीक स्कार्पियो छोड़ कर फरार हो गया। जिसमें शराब की कार्टन थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त गाड़ी में कुल 221 लीटर शराब बरामद की गई। दोनों स्कार्पियो को थाना पर लाया गया जिसमें एक गाड़ी चोरी की है जिस पर नंबर बदल कर शराब ढोने का काम किया जाता है। इधर शराब तस्करी में लाइनर का काम करने वाले लिटियाही निवासी राकेश चौधरी व थुमहा निवासी राकेश गोस्वामी, विवेक कुमार तथा राजा बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।