Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां/सड़क दुर्घटना में घायल कार्यपालक सहायक की इलाज के दौरान मौत। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 16, 2020

पूर्णियां/सड़क दुर्घटना में घायल कार्यपालक सहायक की इलाज के दौरान मौत।

पूर्णिया। सड़क दुर्घटना में घायल कार्यपालक सहायक राहुल सिन्हा की इलाज के दौरान सिलीगुड़ी अस्पताल में मंगलवार की सुबह मौत हो जाने से परिजनों सहित प्रखंड कार्यालय में शोक का माहौल व्याप्त है। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के द्वारा प्रखंड परिसर में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस मौके पर बीडीओ ओमप्रकाश सीओ नंदन कुमार ने बताया कि राहुल सिन्हा सिघिया पंचायत में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थे। हमेशा वह अपने काम के प्रति जागरूक एवं सजग रहते थे। फरवरी 2020 में उनकी शादी हुई थी और अचानक 12 सितंबर को पंचायत से घर लौटने के दौरान गढि़या बलुवा पंचायत के अमीन चौक के समीप सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए ऐ। डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया से सिलीगुड़ी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं युवक के मौत पर पत्नी सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।