Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:युवक का अपहरण,कुछ घन्टे बाद पुलिस ने मधेपुरा से किया बरामद,एक अपहरणकर्ता हिरासत में। saharsa news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 25, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:युवक का अपहरण,कुछ घन्टे बाद पुलिस ने मधेपुरा से किया बरामद,एक अपहरणकर्ता हिरासत में। saharsa news

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के गंगजला मोहल्ला निवासी एक युवक गौतम कुमार पटेल के अपहरण की शिकायत गुरुवार को पुलिस को जैसे ही मिली पुलिस हरकत में आ गयी। एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन कर अपहृत की बरामदगी को लेकर छापेमारी शुरू की गई। महज कुछ घंटों में युवक को मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर से बरामद कर लिया गया। अपहर्ता के संदेह में एक को हिरासत में भी लिया गया है।

गंगजला मोहल्ला निवासी आरती देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति 23 सितंबर को घर से मधेपुरा जाने की बात कहकर निकले, परंतु शाम तक लौटकर नहीं पहुंचे। देर शाम में उनके मोबाइल पर पति के मोबाइल से फोन आया और छह लाख रुपये मांगा गया। जिसके बाद 24 सितंबर को भी करीब 10 बार उनके एवं एक दूसरे नंबर पर फोन आया और छह लाख से तीन लाख फिर एक लाख रुपये की मांग की गई। उन्होंने बताया कि अपहरण कर पैसे की मांग की जा रही है। पुलिस को जैसे ही यह सूचना मिली सदर इंस्पेक्टर राजमणि, डीआइजी कार्यालय के पुअनि द्रवेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की गई। इसी बीच पुलिस को भनक मिली कि अपहृत को मधेपुरा जिला में रखा गया है। एसपी के निर्देश पर गयी पुलिस टीम ने अपहृत को बरामद कर अपहरण करने वालों में शामिल रहने के संदेह में एक को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि पुलिस यह मान रही है कि लेनदेन के विवाद में उसे परमानंदपुर ले जाया गया था। वैसे, यह कहा जा रहा है अपहृत पहले आटा चक्की चलाता था अब एक बैंक में बिचौलिया का काम करता है और ऋण दिलाता है। यह संभावना जताई जा रही है कि ऋण दिलाने के नाम पर ही कुछ मामला हो जिस कारण अपहरण किया गया हो। वैसे, सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।