Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका,गांव में फैली सनसनी। saharsa news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 25, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका,गांव में फैली सनसनी। saharsa news

सहरसा। बनमाईटहरी ओपी क्षेत्र के बहुअरबा पूर्वी गांव में शिव मंदिर के निकट बने एक अ‌र्द्धनिर्मित भवन से गुरूवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव संदेहास्पद स्थिति बरामद किया गया। संभावना जताई जा रही है कि हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। वहीं शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान सोनवर्षा राज के मैना मुसहरी निवासी जयकुमार सादा के रूप में की गई है। सूचना पर पुलिस बलों के साथ पहुंचे ओपी प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सहुरिया पंचायत के बहुअरबा पूर्वी गांव में शिव मंदिर के निकट एक अ‌र्द्धनिर्मित लिटर तक बना छोटा मंदिर है। जहां पर गुरूवार की दोपहर ग्रामीण जैसे ही मंदिर पहुंचे तो वहां पर एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास है। जिसकी पहचान गांव के लोग नहीं कर पा रहे थे। हालांकि युवक के चचेरे भाई नितेश कुमार ने युवक की पहचान की। ग्रामीणो में चर्चा है कि सुबह में एक टेम्पो को मंदिर की दिशा में आते-जाते देखा गया था। कहा जा रहा था कि टेम्पो चालक ने शव को मंदिर के प्रांगण में लाकर रख दिया और वह टेम्पो लेकर फरार हो गया। युवक के चचेरे भाई ने हत्या होने की आशंका व्यक्त किया है। ओपी प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा जा रहा है। शव की पहचान कर ली गई है। स्जवनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।