Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा में बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान से लोडेड कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 3, 2026

SAHARSA:सहरसा में बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान से लोडेड कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार

सहरसा में बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान से लोडेड कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): बलवाहाट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।


गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम संध्या गश्ती के दौरान बलवाहाट थाना में पदस्थापित दरोगा संदीप कुमार राम को सूचना मिली कि महम्मदपुर चौक के पास एक किराना दुकान संचालक अपने गुमटी में अवैध हथियार छिपाकर रखा है और किसी आपराधिक घटना की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर छापेमारी की।

भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, आरोपी युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। हालांकि, पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

फ्रिज के नीचे छिपा था लोडेड कट्टा

तलाशी के दौरान दुकान में रखे फ्रिज के नीचे से एक लोहे का लोडेड कट्टा बरामद किया गया। कट्टे को अनलोड करने पर उसमें से एक जिंदा कारतूस भी मिला।

गिरफ्तार युवक की पहचान

एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान संतोष कुमार (पिता- उमेश यादव), निवासी महम्मदपुर, थाना बलवाहाट के रूप में हुई है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सहरसा न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इनकी रही मौजूदगी

प्रेस वार्ता के दौरान बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।