सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला चौक स्थित एक बाइक की डिक्की तोड़कर 20 हजार रुपये लेकर भाग रहे दो झपटमार को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर बाइक चालक सलखुआ थाना क्षेत्र के चिड़ैया ओपी अंतर्गत चिड़ैया निवासी सुबोध भगत ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर झपटमार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। दर्ज मामले में सुबोध भगत ने कहा है कि बुधवार की दोपहर सिमरी बख्तियारपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया बैंक से एक लाख 35 हजार निकासी कर लगभग एक बजे मैं अपनी भाभी के साथ बाइक से घर जा रहा था। इस बीच एक लाख 15 हजार अपने पॉकेट में रखा और 20 हजार रुपये बाइक की डिक्की में रखकर हटियागाछी होते हुए सैनी टोला चौक पर पेट्रोल लेने लगे। पेट्रोल लेकर जैसे ही बाइक पर बैठने लगे कि तभी एक व्यक्ति ने जोर से डिक्की पर लात मारा और डिक्की का लॉक टूट गया, जिसके बाद उसमें रखे बीस हजार रुपये लेकर वह आदमी वहां से फरार हो गया। वहीं उसका एक साथी थोड़ी दूर पर गाड़ी का स्टार्ट करके खड़ा था। तभी मेरे बगल में खड़ा आदमी उसपर साइकिल फेंक दिया जो उसकी गर्दन में फंस गया और वो आदमी पकड़ा गया तथा रुपये बरामद हो गया। उसके बाद बाइक पर सवार व्यक्ति को भी स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान दोनों की पिटाई भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़ाया आरोपित न्यू जलपाईगुड़ी के भाटा पोखर गांव निवासी जीतन ग्वाला, पिता उनील ग्वाला और सुरेश ग्वाला बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002