Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/कैलाशपुरी से 12 लाख की विदेशी शराब जब्त,तीन शराब तस्कर भी हुआ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 8, 2020

SAHARSA NEWS/कैलाशपुरी से 12 लाख की विदेशी शराब जब्त,तीन शराब तस्कर भी हुआ गिरफ्तार

अमन खान/सहरसा

सहरसा। मंगलवार को उत्पाद विभाग को बहुत एक बड़ी सफलता मिली। उत्पाद अधीक्षक अस्मिता प्रीतम के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने शहर के डुमरैल स्थित कैलाशपुरी मुहल्ला से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। वहीं इसमें शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक मुख्य शराब धंधेबाज उपेन्द्र चौधरी भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 993 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई। कैलाशपुरी मुहल्ला में किराए के मकान में विदेशी शराब का तस्करों ने स्टॉक किया था। बताते हैं कि यह स्टॉक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया था। जब्त विदेशी शराब में हंड्रेड पाइपर, इम्पीरियल ब्लू, ऑफिसर च्वायस, व्हाईट ब्लू सहित अन्य ब्रांड की शराब शामिल है। वहीं 46 बोतल बियर केन भी है।

इस बाबत उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब का मुख्य धंधेबाज उपेन्द्र चौधरी, हटियागाछी, सहरसा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य दो शराब तस्कर चंद्रमोहन कुमार, गोगरी जमालपुर, खगड़िया और चांद कुमार, सूबेदारी टोला, वार्ड नंबर 31 , सहरसा का रहनेवाला है। इसकी भी गिरफ्तारी हुई है। इन तीनों के विरुद्ध अवैध रूप से प्रतिबंधित शराब का कारोबार करने के मामले सहित उत्पाद की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान शराब के साथ एक ई-रिक्शा व एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जिसकी तहकीकात की जा रही है। हाल के वर्षों में उत्पाद विभाग की यह छापामारी एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

-----------------------

12 लाख रुपये की जब्त की गई है शराब

उत्पाद अधीक्षक अस्मिता प्रीतम के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 993 लीटर शराब जब्त करने से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जब्त शराब की कीमत खुले बाजार में करीब 12 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। छापेमारी टीम में उत्पाद अधीक्षक के अलावा उत्पाद निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, ट्रेनी एसआई मनोज राय, इंद्रमणि, एसआइ अरुण राय शामिल थे।

--------------------

पूर्व भी जेल जा चुका है शराब तस्कर

विदेशी शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार मुख्य तस्कर उपेन्द्र चौधरी इससे पहले भी बार जेल जा चुका है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले भी उसकी पत्नी एवं बेटा शराब के अवैध धंधा के मामले में जेल भेजा जा चुके हैं। बेटा शराब तस्करी के मामले में पांच साल की सजा जेल में काट रहा है।

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();