सहरसा:बैंक खाते से उड़ाए 21 हजार
-----
जासं, सहरसा: शहर के विद्यापति नगर के अभिनव कुमार सिंह के खाते से साइबर बदमाशों ने 21 हजार 823 रुपये की फर्जी निकासी कर ली। थाना में दिए आवेदन में बताया कि उसका एसबीआइ में खाता है जिससे उक्त राशि की निकासी कर ली। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
----
सहरसा:प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज
-----
जासं, सहरसा: कोरोना संक्रमण के दौरान बिना पूर्व सूचना के समाहरणालय के समीप प्रदर्शन करने और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने को लेकर अपर अनुमंडल पदाधिकारी मो. अजमल खुर्शीद ने सलखुआ प्रखंड के साम्हरखुर्द के लोगों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कराया है। इस मामले में सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, केशव कुमार, बालकृष्ण सिंह, रविराज कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, सोचित कुमार, दारा सिंह, संजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि को नामजद किया गया है। जिसमें सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य आरोप लगाया गया है।
सहरसा:आपसी विवाद में मारपीट
----
सहरसा: सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी रामकिशोर यादव ने मारपीट व छिनतई को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में नवजोत रंजन समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है। वहीं नवजोत रंजन ने भी मारपीट व छिनतई मामले में केस दर्ज कराया है।
सहरसा:बालक लापता
सहरसा। थाना क्षेत्र के जलसीमा गांव अपने ननिहाल आए 11 वर्षीय बालक कई दिनों से लापता हैं। इसके बारे में लापता बालक के मामा चंदन राम ने थाने में इसकी सूचना दी है और बताया है कि मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर निवासी रंजीत राम का 11 वर्षीय पुत्र अमीर कुमार कुछ दिनों पूर्व अपने ननिहाल जलसीमा आया था। जहां बीते एक सितंबर को महादेव मंदिर के समीप अपने मामा की चाय नाश्ते की दुकान पर गया और वहीं से वह लापता हो गया।
सहरसा:सर्पदंश से लड़की की मौत
सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तरबारी स्थित वार्ड नंबर 12 में मंगलवार की सुबह एक 14 वर्षीय बालिका की मौत सांप के डंसने से हो गई।
जानकारी के अनुसार महुआ उत्तरवारी पंचायत के आनंद नगर बछोर वार्ड नंबर 12 निवासी श्रीकांत विश्वास की 14 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी चूल्हा जलाने के लिए जलावन की लकड़ी लाने गई थी। इसी दौरान सांप ने डंस लिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों के बीच कोहराम मच गया। इधर, जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद सादा ने हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया है।