Kosi Live-कोशी लाइव Video viral/Bihar : तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बहाने महिला से की अश्‍लील हरकत, गुस्‍साए ग्रामीणों ने दी यह सजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 8, 2020

Video viral/Bihar : तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बहाने महिला से की अश्‍लील हरकत, गुस्‍साए ग्रामीणों ने दी यह सजा

कटिहार। कटिहार में एक महिला के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर एक तांत्रिक ने दुर्व्‍यवहार किया। इस घटना के बाद ग्रामीण काफी उग्र हो गए। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद तांत्रिक की जमकर पिटाई कर दी। उसे पेड़ से बांध दिया। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तांत्रिक को छुड़ाया। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तंत्र-मंत्र की आड़ में महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में ओपी क्षेत्र के हरिणकोल गांव के कुछ लोगों ने 60 वर्षीय ओझा को पेड़ से बांध जमकर पिटाई कर दी। बुरी तरह मारपीट करने के बाद ओझा को लोगोंने भगा दिया। मारपीट संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो में एक घर केे समीप अधेड़ तांत्रिक को कुछ लोगों ने पेड़ से बांधे जाने एवं दो महिलाओं द्वारा लाठी डंडे से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है।

हलांकि तंत्र मंत्र करने वाले अधेड़ का नाम पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि गांव के सुरेश शर्मा व रंजीत शर्मा ने फलका से से एक ओझा को अपने घर झाड़ फूंक करने के लिए बुलाया था। महिलाओं ने आरोप लगाया कि तंत्र मंत्र की आड़ में अश्लील हरकत करने की कोशिश की। इसके बाद घर के लोगों ने ओझा को पेड़ से बांध पिटाई करने के बाद छोड़ दिया। तंत्र मंत्र के लिए बुलाए गए ओझा का नाम किसी नहीं बताया। पंचायत के मुखिया पशुराम सिंह ने बताया कि मारपीट से संबंधित वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है।

ओपी अध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि वायरल वीडियो विशनपुर पंचायत के हरिणकोल गांव की है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। ओझा द्वारा महिला के साथ दुर्ववहार किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();