कटिहार। गुरुवार को फलका थाना क्षेत्र के चंदवा बजरंग बली मंदिर के एक बकरा चोरी कर आटो पर लाद भाग रहे चोर को स्थानीय युवकों ने पीछा कर दबोच लिया। फलका बाजार के समीप चोर को युवकों ने दबोचा। इस संबंध में मालिक मुन्ना सिंह ने थाना में आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े चार बजे फलका बाजार के पुरानी थाना समीप कुछ बाइक सवार युवक एक टेंपू का पीछा कर घेर लिया। इस दौरान काफी भीड़ लग गई। बात हाथ पाई तक पहुंच गई। चोर बकरा खरीद कर ले जाने की बात पर अड़ गया। भीड़ देख मौके पर पहुंचे फलका थाना के एएसआई रोहित पासवान ने पुलिस बलों के सहयोग से चोर मो आसिफ साकिन महेशपुर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आटो के साथ बकरा को भी अपने कब्जे में ले लिया। मामले चंदवा निवासी सह पशुपालक मुन्ना सिंह चोर के विरुद्ध बकरा चोरी कर भागने को लेकर आवेदन दिया है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने बताया कि पशुपालक के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।