Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/PURNEA CRIME:युवती से गैंगरेप, एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 16, 2020

बड़ी खबर/PURNEA CRIME:युवती से गैंगरेप, एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले




पूर्णिया। कसबा थाना क्षेत्र के संझेली पंचायत के कुसहा गांव में 20 वर्षीय युवती से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना में शामिल एक युवक को कुसहा के ग्रामीणों ने पकड़कर कर कसबा पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य एक आरोपित युवक भागने में सफल रहा। पीड़ित युवती की हालत खराब बताई जा रही है।

पीड़ित युवती के स्वजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात युवती को मो. शोएब तथा मो. शाहनवाज जबदस्ती उसके घर से कुछ दूर ले गए और उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और कसबा थाना क्षेत्र के कैयमी गुरही निवासी मो. मुख्तार के पुत्र मो. शोएब को पकड़ लिया। दूसरा युवक दरगाह टोल कुसहा का मो. शाहनवाज भागने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपित युवक मो. शोएब को कसबा पुलिस के हवाले कर दिया।

कसबा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेजा गया है।