Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/बिहार:प्रेमी को माफकर फिर साथ निभाने चली गईं संजू। kosi news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 16, 2020

मधेपुरा/बिहार:प्रेमी को माफकर फिर साथ निभाने चली गईं संजू। kosi news

प्रेमी को माफकर फिर साथ निभाने चली गईं संजू

भागलपुर। अपने शादीशुदा प्रेमी मधेपुरा के बिहारीगंज, बभनगामा निवासी अरविंद पासवान को माफकर पश्चिम बंगाल की संजू देवी फिर साथ निभाने उसके संग बिहारीगंज चली गईं। रविवार की रात प्रेमी ने महिला को रास्ते से हटाने के लिए बाबा विशुराउत पुल से नीचे कोसी नदी में फेंक दिया था। नवगछिया नदी थाने की पुलिस ने महिला को डूबने से बचाया था। संजू ने अरविंद पर हत्या की नीयत से नदी में फेंकने का आरोप लगाया था।

मंगलवार को नदी थाने में महिला के प्रेमी अरविंद को बुलाया गया, जहां आपसी समझौते के बाद दोनों ने फिर से साथ-साथ रहने की कसमें खाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को वापस बिहारीगंज भेज दिया। संजू और अरविंद बिहारीगंज में ही किराए के मकान में रहते हैं।

थानाध्यक्ष मोहम्मद मकबूल ने बताया कि महिला ने किसी भी तरह का केस करने से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है। वह अरविंद के साथ ही रहना चाहती है। अरविंद ने भी यही बात दोहराई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दोनों को साथ भेज दिया गया। घटना के बारे में अरङ्क्षवद ने बताया कि हमलोग घूमने निकले थे। इसी दौरान संजू पुल से नीचे गिर गई थी।