मधेपुरा/गांजा तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा। गांजा तस्करी के मामले में फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि बभनगामा निवासी योगेंद्र रजक के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बभनगामा उसके घर से गिरफ्तार किया है।
शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के लदमा से 10 लीटर शराब के साथ तस्कर गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि लदमा गांव में महुआ शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र कुमार राम सशस्त्र बल के साथ वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति गैलन लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।