Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, करता रहा ब्‍लैकमैक, गर्भवती होने पर छोड़ दिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 25, 2020

BIHAR NEWS:सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, करता रहा ब्‍लैकमैक, गर्भवती होने पर छोड़ दिया

किशनगंज। एसपी कार्यालय के सीढिय़ों पर बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ता मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में पीडि़ता ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। पीडि़ता के लिखित शिकायत पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध आइपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ साथ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का प्रयास तेज कर दिया गया है। पुलिस की दबिश से दोनों आरोपित के स्वजन भी घर द्वार छोड़ कर फरार हो गए हैं।

महिला थाने में दर्ज किए गए शिकायत के अनुसार गत दिसंबर में फर्राबाड़ी निवासी साबीर आलम, पिता जमरूल आलम उसे बहला फुसलाकर नदी पार खेत दिखाने ले गया था। जहां साबीर ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। जनवरी में एकबार फिर साबीर पीडि़ता को बहला फुसलाकर नदी पार ले गया। जहां पूर्व से फर्राबाड़ी निवासी मो. मुन्ना,  पिता मंगलू घात लगाकर बैठा था। दोनों ने पीडि़ता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान मुन्ना ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर देने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करने लगा। पीडि़ता के द्वारा विरोध करने पर मुन्ना ने जल्द शादी कर लेने का झांसा दिया। आरोपितों के द्वारा लगातार दुष्कर्म किये जाने से पीडि़ता गर्भवती हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। गत चार सितंबर को मुन्ना उसे इलाज के लिए किशनगंज लाया। जांच के दौरान पीडि़ता 35 सप्ताह की गर्भवती पाई गई। जिसकी जानकारी मिलते ही मुन्ना ने जबरन गर्भपात कराने की चेष्टा की। लेकिन पीडि़ता ने गर्भपात कराने से इंकार कर दिया। पीडि़ता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के दबाव पर पांच बार स्थानीय स्तर पर पंचायती की गई। लेकिन पंचायत में शामिल लोग भी आरोपितों के दबंग परिजनों के दबाव में आ गए। नतीजतन स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने के बाद पीडि़ता बुधवार को न्याय की गुहार लगाने एसपी कुमार आशीष के पास पहुंची।

पंचायती करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

इस जघन्य मामले में स्थानीय लोगों के द्वारा पंचायती कर मामले को रफा दफा व कानून को हाथ लेने का काम किया गया है। पंचायत में शामिल लोगों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पीडि़ता की शिकायत के आधार कार्रवाई की जा रही है। आरोपित बख्से नहीं जाएंगे। - कुमार आशीष, एसपी।