Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज़/मधेपुरा:दो कट्टा जमीन के लिए मां को पहले भाला मारा, मर गई तो शव को फेंका तालाब में। madhepura crime news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 20, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़/मधेपुरा:दो कट्टा जमीन के लिए मां को पहले भाला मारा, मर गई तो शव को फेंका तालाब में। madhepura crime news

मधेपुरा। महज दो कट्टा जमीन के लिए एक पुत्र ने पहले मां को भाला मारा, लाठी-डंडे से पीटा, इसके बाद जब वह मर गई तो उसे तालाब में फेंक दिया। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्षमीपुर गांव पंचायत की है। खुटहा रजई निवासी मु. रिजवान सौतेली मां सैफुंल खातून पर दो कठ्ठा जमीन को अपने नाम कराने का दवाब बना रहा था। इस जमीन के लिए वह लगातार जान से मार देने की धमकी देते रहता था। इस भय से सैफुंन बीते बुधवार को घर से कहीं नहीं चली गई थी। इसी बीच रिजवान ने सैफुल को रास्ते में ही पकड़ कर पहले पिटाई की। इससे भी जी नहीं भरा तो भाला मार कर बेरहमी से हत्या कर दिया।

हत्या के बाद आरोपित ने घर से एक किमी दूर बने तालाब में फेंक दिया शव

मां की हत्या के बाद मु. रिजवान ने शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब में फेंक दिया। रविवार की सुबह तालाब के पास बने बाढ़ आश्रय स्थल पर बैठे लोगों को तालाब में तैरते शव को देखा। तालाब में शव की बात क्षेत्र में आग के तरह फैल गई। इस बीच ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष अरुण कुमार को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ चैनपुर गांव पहुंचे।

पिता ने दर्ज कराई बेटे पर हत्या की प्राथमिकी

ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची तो मु. रिजवान के पिता मु. इशाक ने शव का शिनाख्त करते हुए बेटे पर हत्या का केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दो कट्ठा जमीन के लिए हमेशा मारपीट करता था। वह अक्सर जान से मारने की भी धमकी देता था। इसी बीच उसने अकेले पाकर पहले लाठी-डंडे से पीटा, इसके बाद भाला मारकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए उसने तालाब में फेंक दिया।