Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे सहरसा के जयप्रकाश उद्यान का उद्घाटन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 20, 2020

सहरसा/मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे सहरसा के जयप्रकाश उद्यान का उद्घाटन

सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए सहरसा जिला मुख्यालय में दो करोड़ 60 लाख 74 हजार 278 रुपये की लागत से हुए सौन्दर्यीकरण कार्य के बाद जयप्रकाश उद्यान का उद्घाटन करेंगे।

इस उद्यान की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी जो चाहरदिवारी व रखरखाव के अभाव में काफी बदहाल स्थिति में था। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस पार्क के निर्माण में वर्ष 2016-17 में चाहरदिवारी और शौचालय निर्माण कराया गया। वर्ष 2018-19 और 19-20 में प्रवेश द्वार सह टिकट काउंटर, पथ वे निर्माण, लैंड स्केपिग, विद्युतीकरण आदि कार्य कराया गया। इस उद्यान में विभिन्न प्रजातियों का दो सौ से अधिक पेड़ पूर्व से उपलब्ध है। इस उद्यान से पांच सौ मीटर की दूरी पर मत्स्यगंधा झील अवस्थित है जो पर्यटन की ²ष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस उद्यान के सामने से सुबह-शाम सैकड़ों लोग आते- जाते जिन्हें इस उद्यान का लाभ मिल सकेगा। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिभूषण झा ने बताया कि 29 फीट एवं दस फीट पेभर ब्लॉक, योगा प्लेटफार्म, विश्राम शेड, पेयजल, पुरुष-महिला शौचालय, बच्चों के मनोरंजन के लिए मल्टी प्ले स्टेशन, लोगों को कई जगह बैठने, पूरे उद्यान में सोलर लाईट की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस पार्क में 12 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यस्क लोगों के लिए दस रुपये, उससे कम उम्र वाले बच्चों के लिए पांच रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। सुबह शाम टहलने वाले लोगों के मासिक शुल्क 80 रुपये तथा दैनिक पांच रूपये निर्धारित किया गया है। पार्क सुबह 5.30 बजे से 11.30 बजे तथा दोपहर तीन बजे से संध्या सात बजे तक खोला जाएगा। जहां मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग बिना प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में पटना से मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री सुशील कुमार मोदी भी उपस्थित रहेंगे।