भागलपुर। समाज में महिलाओं और युवतियों के पहनावे को लेकर पहले से चली आ रहीं बंदिशों के चलते मंगलवार को एक घर में ऐसा विवाद हुआ कि नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
शिवनारायणपुर के रामजानीपुर की 18 वर्षीय अंजनी कुमारी को कन्या विवाह योजना का लाभ लेने कहलगांव प्रखंड कार्यालय जाना था। साड़ी की जगह जींस पहनकर ससुराल से निकल गईं। पति महानंद यादव को बाहर में जैसे ही इसकी भनक लगी, आग बबूला हो गए। पत्नी को फोनकर घर बुलाया और साड़ी पहनकर जाने को कहा। नवविवाहिता लौटी और फिर साड़ी पहनकर पति के साथ बाइक से निकली। वापस आने के बाद कमरे में पंखे के सहारे गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
लड़की के पिता ने नहीं दर्ज कराई थाने में एफआइआर
अंजनी का ससुराल और मायका दोनों ही आसपास है। दो माह पहले ही विवाह हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंजनी के पिता महताव यादव द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
