Kosi Live-कोशी लाइव Breaking Bihar Crime: गोलियों से दहला पटना, शराब माफिया-पुलिस में मुठभेड़, कई पुलिसकर्मी घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 5, 2020

Breaking Bihar Crime: गोलियों से दहला पटना, शराब माफिया-पुलिस में मुठभेड़, कई पुलिसकर्मी घायल

Bihar Crime: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद शराब तस्कर सक्रिय हैं और शराब की तस्करी की घटनाएं प्रतिदिन सामने आ रही हैं. शनिवार की सुबह भी एक बड़ी घटना सामने आयी है जिसमें शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शनिवार की अहले सुबह पटना के जक्कनपुर थाना के आर ब्लॉक इलाके में रेलवे गुमटी के पास पुलिस की टीम के साथ शराब तस्करो की मुठभेड़ हो गई, जिसमें तस्करों की तरफ से पुलिस पर किए गए हमले के बाद पुलिस ने चार राउंड गोली चलाई. इसके जवाब में तस्करों ने भी पुलिस पर गोली चलाई. दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में एक युवक के पेट में गोली लगने की बात सामने आ रही है.।


Patna: Encounter broke out between police and members of a liquor mafia gang, under Janakpur Police station limits, today; more details awaited #Bihar
Image
Image
Image

बताया जा रहा है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि ट्रेन से काफी मात्रा में शरा की खेप लाई जा रही है. जैसे ही पुलिस गुमटी के पास पहुंची शराब तस्करों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इसके जवाब में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. इस मुठभेड़ के दौरान एक ASI भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसके बाद उसकी भी पिटाई की गई. इस दौरान पुलिस की वर्दी भी फाड़ डाली गई और उनकी टोपी और बैच को भी गिरा दिया गया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से 2 खोखा भी बरामद होने की सूचना है. सुबह-सुबह हुई इस घटना और गोलीबारी के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए जिसके कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा. दो शराब तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है, बाकी भागने में कामयाब रहे.उनसे पूछताछ की जा रही है.