Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:रैक प्वाइंट पर बदमाशों ने की गोलीबारी,बाल-बाल बचे मुंशी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 5, 2020

मधेपुरा:रैक प्वाइंट पर बदमाशों ने की गोलीबारी,बाल-बाल बचे मुंशी

मधेपुरा। दौरम-मधेपुरा रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की। गोलीबारी की आवाज सुनकर रैक प्वाइंट पर मजदूरों के जुटते देख तीनों बदमाश वहां से भाग निकले। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने रैक प्वाइंट पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। आरपीएफ की टीम ने बदमाशों का तीनों बाइक को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रैक प्वाइंट पर धरती धन कंपनी का खाद अनलोड हो रहा था। अनलोड हो रहा खाद सुपौल जिले के सिमराही बाजार के किसी व्यवसायी का है। अनलोड हो रहे खाद को लेकर ही बदमाशों और खाद व्यवसायी के मुंशी कुणाल कुमार यादव में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान बदमाशों ने खाद व्यवसायी के मुंशी की गोलीमार कर हत्या करनी चाही। लेकिन गोली नहीं लगने की वजह से मुंशी किसी तरह से वहां से बचकर भाग खड़ा हुआ। वहीं गोली आवाज सुनकर मजदूरों को जुटते देख तीनों बदमाश बाइक छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। रैक प्वाइंट पर हुई गोलीबारी की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम ने जीआरपी थाना सहरसा को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना की टीम मामले की पड़ताल में जुट गई है।