नालंदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी केश्वर यादव की हत्या उसके पुत्र संजय कुमार ने गोली मारकर कर दी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना की वजह पारिवारिक विवाद है। बताया कि केश्वर यादव के तीनों पुत्रों में बंटवारा हो चुका है।
लेकिन संपत्ति बंटवारे से संजय संतुष्ट नहीं था। गुरुवार की सुबह केश्वर जब खेत में लाल साग काटने गया तो वहां मंझले पुत्र संजय भी पहुंच गया। दोनों में कहासुनी हुई। इसी बीच संजय ने गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सुपुर्द कर दिया। आरोपी भाग निकला है। आसपास के लोगों का कहना है कि बंटवारे में ऊंच-नीच करने की शिकायत संजय को था और वह इसके लिए पिता को जिम्मेदार मान रहा था। तीनों भाई के परिवार एक ही मकान में रह रहा है। छोटा पुत्र ने केस दर्ज कराया है।