Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/बीएसएफ जवान का शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 24, 2020

खगड़िया/बीएसएफ जवान का शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

खगड़िया। दीमापुर असम- नगालैंड में बीएसएफ कांस्टेवल के पद पर कार्यरत जिले के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव निवासी 54 वर्षीय रामाधार साह की मौत बीते रविवार को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से हो गई। बुधवार सुबह मृतक बीएसएफ जवान का शव उनके पैतृक गांव दुर्गापुर पहुंचा। शव पहुंचने के साथ स्वजनों में चीख पुकार मच गई। अंतिम दर्शन को लेकर लोगों की भीड़ जुट गई। शव के साथ बीएसएफ के हैड कमांडर रविद्र सिंह तथा अकबर चौधरी भी थे। शव को अंतिम संस्कार के लिए मुंगेर गंगा घाट ले जाया गया। जहां बीएसएफ के जवानों ने कतारबद्ध होकर सलामी दी। उसके बाद मृतक जवान के बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर सदर विधायक पूनम देवी यादव भी मुंगेर गंगा घाट पहुंची और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए शोक व्यक्त किया। स्वजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि स्व. रामाधार साह एक सच्चे वीर जवान थे। इस अवसर पर कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, मुखिया मक्खन साह, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार यादव, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया प्रो. तरूण प्रसाद, रीना कुमारी, सरपंच देवनंदन साह मौजूद थे।