Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/जिले के सभी बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 20, 2020

सहरसा/जिले के सभी बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश के बावजूद मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्कीकरण योजना से संबंधित शत-प्रतिशत आंकड़ों की प्रविष्टि नहीं होने पर जिला पंचायतीराज पदाधिकारी अजमल खुर्शीद ने जिले के सभी बीडीओ से स्पष्टीकरण पूछा है। पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी बीडीओ से आंकड़ों की प्रविष्टि नहीं किए जाने के मामले में 24 घंटे के अंदर जबाव मांगा है। साथ ही पीआरडी निश्चय सॉफ्ट में शत- प्रतिशत आंकड़ों की प्रविष्टि किए जाने का निर्देश दिया है।

जिला पंचायतीराज पदाधिकारी ने सभी बीडीओ से मांगे गए स्पष्टीकरण में अपने कई पत्रों का उल्लेख किया है और कहा कि विभाग व जिलाधिकारी द्वारा कई बार पत्र और मौखिक निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यो में रूचि नहीं ली गई, जिससे शत-प्रतिशत आंकड़ों की प्रविष्टि नहीं हुई है जो बेहद खेदजनक है।

पंचायतीराज पदाधिकारी ने सरकार के निर्देश का हवाल देते हुए बताया कि पीआरडी निश्चय सोफ्ट में मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नली पक्कीकरण निश्चय योजना के अद्यतन आंकड़ों की प्रविष्टि पंचायतवार करने एवं कम प्रविष्टि किए गए आंकड़ों के बिदुओं पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। पंचायतीराज पदाधिकारी ने पत्र के साथ पंचायतवार प्रतिवेदन संलग्न कर आंकड़ों के आधार पर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।