पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित सिघिया बस्ती में व्यवसायी दिलीप सहनी के घर रविवार की रात डकैती करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार डकैत के पास से डकैती का कुछ सामान भी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार तीनों डकैत कटिहार जिले का रहने वाले हैं। वहां से डकैती करने पूर्णिया पहुंचा थे। गिरफ्तार डकैतों की निशानदेही पर घटना में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शक के आधार पर पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया और संलिप्तता सामने नहीं आने पर छोड़ दिया।
बुधवार को एसपी विशाल शर्मा प्रेस कांफ्रेस कर विस्तृत जानकारी देंगे। डकैती की घटना को अंजाम देने अलग-अलग जगहों से टीम बनाकर पहुंचे एक दर्जन से अधिक डकैत घटना के बाद अलग-अलग दिशा में भाग निकले थे। सभी डकैत अपने टीम के सदस्यों के साथ निश्चित ठिकाने की ओर भाग रहे थे। भागने के क्रम में ही एक डकैत टीम के तीन सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा और पूछताछ शुरू की। उनकी जानकारी के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर अन्य डकैतों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। तीन डकैतों के गिरफ्तार होने की जानकारी पर शेष डकैत न तो अपने घर पहुंचे और ना ही पहले से तय निश्चित ठिकाने पर पहुंचे।
-----
नकदी और जेवरात लूटा था
डकैतों ने करीब सात लाख रुपये नकद और तीन लाख का जेवरात डकैती किया था। दो घंटे तक डकैतों ने व्यवसायी के घर में उत्पात मचाया। मारपीट कर घर के लोगों को घायल कर दिया। डकैतों ने व्यवसायी के घर का सीटीटीवी कैमरा और टीवी तोड़ दिया और सीसीटीवी का डीभीआर भी साथ लेकर भाग निकले था। पुलिस का प्रयास है कि अधिक से अधिक डकैत को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक सामान बरामद किया जा सके।