Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:प्रेमिका से मिलने आए युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, दोनों के स्वजनों की सहमति के बाद कराई शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 15, 2020

BIHAR NEWS:प्रेमिका से मिलने आए युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, दोनों के स्वजनों की सहमति के बाद कराई शादी

मुजफ्फरपुर। अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी को प्रेमिका के घर में ही रंगेहाथों ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले पिटाई की, फिर दोनों के स्वजनों की सहमति के बाद उनकी शादी करा दी गई। मामला बंदर प्रखंड के हत्था ओपी क्षेत्र के हत्था गांव का है। बताया जा रहा है कि  लड़की से मिलने उसका प्रेमी निराला समस्तीपुर जिले के सोमनाहा गांव से आया था। लड़की घर में अकेली थी तथा उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। इस बीच लड़की के बुलावे पर उसका प्रेमी लड़की के घर पर मिलने पहुंचा था। कई घंटे तक उसके घर के किवाड़ बंद रहने और किसी बाहरी युवक के घर के अंदर होने की भनक पड़ोसियों को लग गई। जब दोनों ग्रामीणों के सामने आए तो बात को छुपाने लगे। ग्रामीणों ने सख्ती बरतनी शुरू की तो प्रेम-प्रसंग उजागर हुआ। फिर लड़का एवं लड़की के स्वजनों को इसकी सूचना दी गई। लोगों के प्रयास और दोनों पक्ष की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद वर-वधू को विदा भी कर दिया गया। हत्था ओपी प्रभारी मो. शमीम अख्तर ने बताया कि ऐसी कोई सूचना या शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।