Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 30, 2020

मधेपुरा/कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार

मधेपुरा। गश्ती के दौरान सोमवार को पुलिस ने हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बदमाश अरजपुर पश्चिमी पंचायत के फुलकिया टोला बसैठा का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने बदमाश के पास से एक कट्टा और एक बिनडोलिया भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार की देर रात पुलिस टीम रात्रि गश्ती कर रही थी। इसी दौरान काली स्थान बसैठा से चनसुरी टोला जाने वाली सड़क में फुलकिया टोला बसैठा के पास कुछ लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर अरजपुर पश्चिमी पंचायत के फुलकिया टोला बसैठा के ही छपरू यादव के पुत्र कुमोद यादव को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा व दो खोखा और एक बिनडोलिया भी बरामद किया गया है।