मधेपुरा। अरार ओपी क्षेत्र से दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों के पास से एक कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किया गया। ओपी क्षेत्र के झिटकिया निवासी फागो ऋषिदेव ने अरार पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि सोमवार की रात दो बदमाश उसके घर से बकरी लेकर जा रहे थे। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर ओपी अध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच कर हथियार सहित दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।