बिहार के एक और एक्टर की मुंबई में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले बॉलीवुड के नवोदित कलाकार अक्षत उत्कर्ष मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अक्षत उत्कर्ष की हत्या का आरोप लगाया है।
इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार रंजीत सिंह ने कहा कि रविवार की रात 9 बजे अक्षत की पिता से बात हुई थी। इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर मिली। अक्षत के मामा ने मुंबई पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। अक्षत मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले विजयंत चौधरी उर्फ राजू चौधरी के बेटे थे।
अक्षत के परिजनों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में किसी तरह का सहयोग नहीं किया है और न ही इस संबंध में कोई केस दर्ज किया है।